समाज बीमा
01-10-2023 पर एक भव्य योजना शुरू की गई है
![]() |
पार्ट नं. 1
18 से 60 वर्ष तक के सदस्य पार्ट 1 में जुड़ेंगे।
इस योजना में 18 से 60 वर्ष तक की आयु के हर स्वस्थ स्त्री-पुरुष को शामिल किया जायेगा। इसमें आपको एक बार रजिस्ट्रेशन करवाने पर निर्धारित फीस भरनी पड़ेगी जिस पर आपको एक पास जारी किया जायेगा जो कि आपके लाइफटाइम चलेगा। एक बार रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद कोई चार्ज नहीं देना है, सिर्फ किसी सदस्य की मृत्यु होने पर 200 रुपये सहायतार्थ लिए जायेंगे, जो सभी सदस्य इकट्ठे करके सम्बन्धित परिवारजनों को 12 दिन के अंदर अंदर उनके वारिस उत्तराधिकारी को समाज बन्धुओ की मौजूदगी में रोकड़ सौंपे जायेंगे।
पार्ट 1 में ढाई से तीन लाख तक पैमेन्ट होता है।
LIC से भी बेहतर सुविधा और किस्त की भी कोई झंझट नहीं, साथ में समाज सेवा भी हो जाएगी। आज ही जुड़ें और सेवा का लाभ लें।
नोट: पार्ट 1 के सदस्यों से पार्ट 1 की किस्त ली जाएगी और पेमेंट पार्ट 1 में ही किया जाएगा। पार्ट 2 के सदस्यों से पार्ट 2 की किस्त ली जाएगी और पेमेंट पार्ट 2 में ही किया जाएगा।
नियम और शर्तें (in detail)
- कुम्हार प्रजापत समस्त समाज सेवा फाउण्डेशन, बालोतरा कल्याण सहकार के साथ सुरक्षा भी आपका हार्दिक स्वागत करता है।
- इसकी स्थापना 01.10.2020 को की गई है। समाज के हित के प्रति व आर्थिक सहायता और समाज में सलाह मशविरा करके इसे शुरू किया गया है।
- यह योजना समस्त प्रजापत (कुमावत) जाति जो भारत में रहते उन समाज बन्धुओं के लिए सीमित है और इसकी समय सीमा 25 वर्ष की है। 25 वर्ष के बाद फाउण्डेशन की जवाबदारी रहेगी।
- किस्त के तौर पर इस पार्ट की किस्त 200/- रुपये है। हर परिवार इस फाउण्डेशन का लाभ ले सके, इसलिए मात्र 200/- रुपये की किस्त रखी गई है।
- अगर सदस्य फाण्डेशन को 25 वर्ष जीवित सेवा देता है तो उसको 25 वर्ष बाद जीवित रकम दी जायेगी। जितने सदस्य सेवा दे रहे होंगे, 10 प्रतिशत राशि की कटौती कर रकम दी जायेगी। सदस्य को जीवित किस्त भी देना अनिवार्य है।
- इस फाउण्डेशन के सदस्य बनने के लिए परिचय पत्र की फोटो कॉपी व दो फोटो जमा करवा कर सदस्य बन सकते है। सदस्य बनने के बाद संस्था का आई डी प्रूफ दिया जायेगा।
- इस फाउण्डेशन के सदस्य बने हैं। उनमे से किसी सदस्य का देहांत (स्वर्गवास) होता है तो बाकी हर सदस्य से मात्र 200 रुपये किस्त के तोर पर लिया जायेगा और वो मृतक के परिवार को दिया जायेगा। समाज की हाजरी में बारह दिन के अंदर पेमेन्ट किया जायेगा।
- यह कार्य फाउण्डेशन का 18 वर्ष से 60 वर्ष तक के उम्र के मेम्बरो के लिए है। इसे 4 भागों में बांटा गया है। 55 साल ऊपर उम्र वाले मेम्बर को एक जोईन्ट मेम्बर देना अनिवार्य है।
- किसी कारण से अगर किसी सदस्य का पद रिक्त हो गया हो तो व समस्त पुरानी किस्त वह सदस्यता फीस व प्रमाण पत्र फीस भरकर पुनः सदस्यता चालू करवा सकता है।
- अगर कोई भी मेम्बर इस फाउण्डेशन में जुड़कर अगर बाहर निकल गया है और किस्त बाकी हो तो उनको व उनके परिवार में से किसी को भी सदस्यता नहीं दी जायेगी।
- प्रत्येक सदस्यता से निवेदन है कि किस्त की रकम समय पर जमा करावे या फाउण्डेशन के कार्यकर्ता के पास जमा करवा दे और रसीद प्राप्त करे। किस्त के लिए बार बार फाउण्डेशन के कार्यकर्ता को न घुमावे, अन्यथा आपकी सदस्यता रद्द हो सकती है। या फिर 50 रुपये लेट (विलम्ब) चार्ज (पैनल्टी) के रूप में लिया जा सकता है।
- अगर समाज में किसी का वाद - विवाद या आपसी मन मुटाव हो तो इस फाउण्डेशन को कोई लेना देना नहीं रहेगा और समाज के लिए सभी एक समान हैं।
- फाउण्डेशन के बारे में किसी भी आपत्ति का कारण मुख्य शाखा बालोतरा में बता सकते है। फाउण्डेशन का मुख्यालय बालोतरा में है।
- फाउण्डेशन में शहर के अनुसार इस फाउण्डेशन के कार्यकर्ता है। उसमें से मीटींग में आने व किस्त के पैमेन्ट लाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ता की रहेगी। कार्यकर्ता को फाउण्डेशन द्वारा अन्य किसी भी प्रकार का खर्चा नहीं दिया जायेगा।
- फाउण्डेशन के तमाम खर्च निकलने के बाद बचे हुऐ मुनाफे को समाज के विकास में लगाने का फाउण्डेशन के पास अधिकार रहेगा।
- सदस्य की मृत्यु होने पर वारिसदार को तीन दिन के भीतर फाउण्डेशन के कार्यकर्ता को अवश्य जानकारी उपरोक्त नम्बरों पर देनी चाहिए। जानकारी न दी गई तो संस्था की कोई जवाबदारी नहीं रहेगी।
- सदस्य की मृत्यु के बाद उसका सदस्य पद रद्द् किया जायेगा और उसकी जगह परिवार में से कोई भी सदस्य अपनी इच्छा से जुड़ सकता है जिससे सदस्यता बनी रहे।
- अगर सदस्य तीन किस्त तक रकम नहीं भरता है तो सदस्य पद रद्द् किया जायेगा तथा भरा हुआ पैसा भी वापस नहीं दिया जायेगा। और फाउण्डेशन की और से कोई लाभ भी नहीं मिलेगा।
- अगर कोई सदस्य गलत इरादे से सदस्य बनकर लाभ लेने की कोशिश करता है या फिर जांच में गलत साबित होता है तो फाउण्डेशन को सदस्य पद रद्द करने का अधिकार है।
- तीन साल के अन्दर किसी भी मेम्बर का स्वर्गवास हो जाता है तो 25 प्रतिशत राशि में कटौती की जायेगी।
- तीन साल के बाद किसी भी मेम्बर का स्वर्गवास हो जाता है तो 10 प्रतिशत राशि में कटौती की जायेगी।
विशेष जानकारी:
- इस फाउण्डेशन के नियमों का पालन करने वाला ही फाउण्डेशन का सदस्य बन सकता है।
- किसी भी प्रकार का टकराव ना करें एवं फाउण्डेशन के हित में अपने सुझाव रखें।
- तीन किस्त से ज्यादा किस्त बाकी ना रखें, नहीं तो फाउण्डेशन से नाम बाहर निकाल दिया जायेगा।
- अगर जरूरत पड़ने पर किसी भी नियम का फेरबदल करना हो तो फाउण्डेशन कर सकता है।
फाउण्डेशन के उद्देश्य एवं लक्ष्य:
- किसी भी क्षेत्र से आने वाले समाज बन्धुओं के लिए इलाज में मार्गदर्शन एवं फाउण्डेशन की ओर से जहां तक हो सके मदद करना।
- बेरोजगार युवकों को सही सलाह प्रदान करना एवं सहायता प्रदान करना।
- पढ़ाई करने वाले होनहार बच्चों को फाउण्डेशन की ओर से सम्मानित करना व प्रोत्साहन देना, जरूरतमंद अपंग एवं नेत्रहीन विद्यार्थियों की मदद करना व बालिका शिक्षा को समाज में अनिवार्य करना।
- समाज में कुरीतियों, अंधविश्वास, बाल विवाह, व नशाखोरी से समाज को छुटकारा दिलाना।
- समाज के गणमान्य लोगों की सूची बनाकर मार्गदर्शिका प्रकाशित करवाना।
पार्ट 2 के नियम और शर्तें जानने के लिए यहां क्लिक करें।
संपर्क जानकारी
मुख्य शाखा:
चुनीलाल बागरेचा
मोबाइल:+91 8769890078, +91 9829321269
लक्ष्मण
मोबाइल: +91 8696964474
Email: support@prajapatsamajsevafoundation.in
सहायता:
हिरालाल प्रजापत
मोबाइल: +91 9414908796
वासुदेव
मोबाइल: +91 7014732834